रफीगंज शहर के RBR खेल मैदान में बुधवार यानी की 5 नवंबर 2025 की दोपहर 1:10 में हेलीकॉप्टर के माध्यम से भाजपा के स्टार प्रचारक सह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहुंचेंगे। मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे शुभम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1 घंटे तक पवन सिंह रफीगंज में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सासाराम के लिए रवाना होंगे।