हेरहंज: नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश,युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील*
गुरुवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुख्य समाज के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के जरिए,नशे से होने वाले शारीरिक,मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी।इस दौरान कलाकार सौरभ शिवांशु,चंदन चिराग आदि ने सक्रिय रहे।