किशनगंज: बजरंगगढ़ में आंधी-तूफान का कहर, पॉलीहाउस तबाह और घरों के छप्पर उड़े
जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली बजरंगगढ़ में आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। चक्रवातीय हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्राम पंडाली के भंवरलाल नागर, सिमलिया के मनीष नागर और अकोदिया के पुरुषोत्तम नागर के पॉलीहाउस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। तेज हवाओं से कच्चे मकानों के टीन-टप्पर उड़ गए।