कुरवाई: कुरवाई में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ज़ब्त डंपर गायब होने से शहर में चर्चा
Kurwai, Vidisha | May 18, 2026 कुरवाई में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन ज़ब्त डंपर 'गायब'! कुरवाई। राजस्व विभाग की टीम ने तड़के सुबह अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने अवैध मोरम का खनन और परिवहन करते हुए एक डंपर को मौके से ज़ब्त किया। लेकिन इस बड़ी कार्रवाई के बाद एक नया मोड़ आ गया है। ज़ब्त किया गया डंपर आख़िर कहाँ है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है।