नकुड: रंदेवा स्थित किसान खाद समिति परिसर में गेहूं तोल न होने से आक्रोशित किसानों का हंगामा
अंबेहटा के गांव रणदेवा स्थित किसान खाद समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सदस्य ने हंगामा करते हुए धरना दिया यूनियन के पदाधिकारी ने बताया कि समिति के कर्मचारी गेहूं तौलने में आनाकानी कर रहे हैं। जिससे गेहूं तौल प्रभावित हो रहा है। किसान सुबह से गेहूं सेंटर पर गेहूं लेकर आ जाते हैं लेकिन तौल नहीं होता।