मढ़ौरा: सड़क दुर्घटना में पकहां वार्ड पार्षद के पुत्र घायल, पुलिस जांच में जुटी
थानाक्षेत्र के मढ़ौरा पकहां निवासी वार्ड पार्षद के पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिसका ईलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। शनिवार की सुबह दस बजे वार्ड पार्षद रविरंजन राय ने बताया कि उनका पुत्र विक्की कुमार पटेढ़ा से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था तभी बारात से लौट रही दुल्हे की गाड़ी ने ठोकर मार दिया और फरार हो गया।