वैशाली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज, वैशाली में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मतदान शुरू।
छठे चरण में होने वाले मतदान के दौरान वैशाली लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसे लेकर बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल के कई टुकड़ियां तैनात की गयी हैं. सभी मतदान केंद्रों को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है.