वैशाली: छठे चरण में वैशाली लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए कर्मी चुनावी सामग्री लेकर पोलिंग बूथों के लिए हुए रवाना
प्रखंड मुख्यालय से बेलसर ,गोरौल, एबम महुआ प्रखंड के मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मी चुनावी सामग्री लेकर रवाना हो गए हैं । चारो तरफ पुलिस की व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है । इस मौके जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा पुलिस अधीक्षक हरिकांत राय प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार, अंचलाधिकारी लवली सिंह सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे ।