वैशाली: लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों ने मझौली में किया फ्लैग मार्च ।
बेलसर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ के जवान व बेलसर पुलिस की टीम ने लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए वैशाली प्रखंड क्षेत्र के मझौली हौजपुरा एवं ओ पी क्षेत्र बेलसर मौना, जारंग रामपुर सहित दर्जनों गांवों एवं चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च किया।