पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jun 4, 2026
पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र के खेत में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.मृतक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय पिंटू कुमार ऋषि पिता- किशुन देव ऋषि के रूप में हुई है.शव को पोस्टमार्टम हेतु GMCH लाया गया