कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा ने आज 30 पटवारी, 50 कोटवार और 25 से अधिक पुलिस जवानों सहित एसडीओपी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में गोचर की भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही की। यह कार्यवाही आज ग्राम ठाठीपुरा में सरपंच बृजेश जाटव, रामबरन जाटव आदि परिवारीजनो के कब्जे से JCB चलाकर मुक्त कराया है। यह कार्यवाही आज 12 नवंबर को दोपहर 01:00 बजे से 4:00 तक की गई है।