बेरमो: हिंदुस्तान पुल से बेरमो खटाल तक सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने पर सख्ती
Bermo, Bokaro | Apr 10, 2026 बेरमो के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में हिंदुस्तान पुल से लेकर बेरमो खटाल तक मुख्य मार्ग पर मवेशियों को खुला छोड़ने की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया की अंचल अधिकारी, बेरमो द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस मार्ग पर मवेशियों के खुले घूमने से आवागमन बाधित हो रहा है।