सोमवार 2 बजे गोंडा दौरे पर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने केंद्र सरकार की VB-RAM-G योजना को भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार 11–12 साल में औसतन 43 दिन ही रोजगार दे पाई, ऐसे में 125 दिन की गारंटी भ्रामक है। पुनिया ने धर्म की राजनीति, सबरीमाला बयान, विदेश नीति, टैरिफ और खाद संकट को लेकर भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।