बस में नशीली दवा सुंघाकर 2.50 लाख की चेन और नकदी लूटी सूरत से उदयपुर आ रहे डायमंड वर्कर खेमराज डांगी को बस में एक अनजान युवक ने नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनकी 2.50 लाख की सोने की चेन व 6 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गया। खेमराज को होश उदियापोल पुलिस चौकी में आया, जहां से परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।