फतुहा: नरैना गांव निवासी चंदेश्वर प्रसाद अधिवक्ता भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
Fatwah, Patna | Dec 25, 2025 नरैना गांव निवासी चंदेश्वर प्रसाद अधिवक्ता को भारतीय किसान संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनका मनोनयन भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया है कि चंदेश्वर प्रसाद अधिवक्ता किसान,मजदूरों की लड़ाई को पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ लड़ते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।