अशोक नगर: सेजी गांव के पास बाइक से हिरण टकराने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अशोक नगर जिले के शाढौरा क्षेत्र के सेजी गांव के पास चलती बाइक के सामने हिरण आ गया और वह बाइक से टकरा गया जिसके कारण से बाइक सवार गुना जिले के कुसमोदा निवासी हरि सिंह पुत्र हरनाम सिंह उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के शव का पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।