बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के कंथारि के युवक का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो हुआ वायरल
बिथरी चैनपुर थाना के कंथारि के रहने वाले एक युवक का अवैध हथियार लहराते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।