देहरादून: सीसीटीवी फुटेज से खुला रोड रेज का सच, स्कूटी टक्कर मामले में वादी निकला झूठा; नगर कोतवाली पुलिस ने दी जानकारी
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में रोड रेज की एक घटना का सच सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप मालिक वादी विनीत सिंघल ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया था। इसके बाद युवकों ने आवेश में आकर कार का पीछा किया और कांवली रोड पर जाम के चलते कार रुकते ही उसका शीशा तोड़ दिया।