देहरादून: केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर में नई शिक्षा नीति की 5वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर, देहरादून में आयोजित नई शिक्षा नीति 2020 की पाँचवीं वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कलाओं में तैयार किए गए रचनात्मक कार्यों का अवलोकन साथ ही उत्कृष्ट पीएम श्री विद्यालय बीरपुर के पट्टिका का अनावरण भी किया।