देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने कहा- 31 जुलाई को होगी मतगणना, सभी तैयारी पूरी
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की दूसरे चरण को लेकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई अब निर्वाचन आयोग के द्वारा पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां की जा रही है 31 जुलाई को पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना होनी है पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था पहले चरण के लिए 24 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है.