रायसेन जिले की सांची विधानसभा में मतदाता सूची तैयार करने के दौरान बड़ी संख्या में त्रुटियां सामने आई हैं। कंप्यूटर सिस्टम द्वारा निकाली गई सूची के अनुसार, लगभग 54,000 मतदाताओं के नामों में गलतियां पाई गई हैं। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक रायसेन में आयोजित की गई।