परसिया: पরাসिया में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं होने से पालक परेशान, सरकार ने छह महीने से नहीं की नियुक्ति
अगर कोई परासिया में रहता है और उनके घर छोटे बच्चे है तो वे भगवान से प्रार्थना करते है कि बच्चे बीमार न हो। दरअसल परासिया में बीते छह महिनों से शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है। शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बच्चों का उपचार नहीं हो पा रहा न मेडिकल वाले बिना प्रिस्क्रिपशन के दवाईयां दे रहे है। रविवार 4 बजे राजा यदुवंशी ने कहा कि डॉक्टर नही होने से बहुत परेशानी है।