गढ़बोर: चारभुजा के नाडेवा गांव में एक सूने मकान में हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
चोरों का आतंक: चारभुजा के नाडेवा गांव में सूने घर में चोरी। चारभुजा क्षेत्र के नाडेवा गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी आसानी से घर में सेंधमारी की। चोरों ने एक-एक कमरे को खंगाला और सारा सामान बुरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया।