जबलपुर: कटनी: पुलिसकर्मी के साले पर अभद्रता व अवैध कब्ज़े का आरोप, पीड़ित ने अधारताल पुलिस से गुहार लगाई
अधारताल थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी शैलेंद्र कुमार साहू ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शैलेंद्र का आरोप है कि उनके पड़ोसी आकाश झारिया, जो कि कटनी ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ राजकुमार झारिया के साले हैं, आए दिन शराब के नशे में उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं। पीड़ित के अनुसार, यह विवाद एक प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ था,