राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में शामिल हुए
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया मंडल में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को शाम 5:00 करीब किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।