शाहबाद: शाहबाद में एचपीवी वैक्सीन सप्ताह के दौरान 171 बालिकाओं का टीकाकरण, शाहाबाद ब्लॉक जिले में दूसरे स्थान पर
Shahbad, Baran | Apr 29, 2026 जानकारी बुधवार दोपहर 12 बजे मिली शाहबाद क्षेत्र में एचपीवी वैक्सीन प्रोग्राम सप्ताह के विशेष दिवस पर 171 बालिकाओं को टीका लगाया गया और सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिला। बेहतर प्रदर्शन के चलते शाहाबाद ब्लॉक जिले में दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान सेक्टर प्रभारियों व स्वास्थ्य स्टाफ ने सराहनीय मेहनत की।