मौदहा: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे खेतों में जलाई गई पराली, प्रतिबंध के बावजूद आग लगाने पर डीएम ने दिए जांच के आदेश
बीती रात नेशनल हाईवे के किनारे खेतों में बड़ी मात्रा में पराली जलाने पर खेतों में उठती लपटों को देखकर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने मामले को संज्ञान लेते हुए अपने मातहत अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 के किनारे स्थित खेतों का है। यहां सोमवार देर रात किसानों ने खेतों में बची पराली में आग लगा