केराकत: अवैध संबंध बनाने व मारपीट और धमकी देने के संबंध में केराकत पुलिस ने एक अभियुक्त को सिहौली चौराहे के पास से किया गिरफ्तार
थाना केराकत पुलिस के द्वारा अवैध संबंध बनाने व मारपीट करने और धमकी देने के संबंध में सिहौली चौराहे के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सचिन उर्फ सत्येंद्र मुसहर निवासी धारिकपुर जनपद जौनपुर बताया गया है। वहीं, अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय भेजा गया।