धमतरी: पुलिस ने गुम हुए 151 मोबाइल को तलाश कर उनके मालिकों को सौंपा, जानिए SP सूरज सिंह परिहार ने क्या कहा
बता दे की धमतरी में पुलिस द्वारा ऑपरेशन मोबाइल तलाश अभियान चलाकर 151 गुम हुए मोबाइलों को कड़ी मशक्कत के बाद तलाश किया है। वही आज शुक्रवार को पुलिस कंपोजिट बिल्डिंग में कार्यक्रम आयोजित कर सभी मोबाइल को उनके मालिकों को सौपा गया। गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर उसके मालिक काफी खुश नजर आए और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।