रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Nov 29, 2024 शुक्रवार को शाम पाँच बजे प्रेस नोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुरादाबाद रामपुर बाईपास आश्रम पद्धति रोड पर राजकीय विद्यालय मोड से दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो के कब्ज़े से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है।