रामपुर: रामपुर रेलवे जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में लखनऊ का युवक मिला, जीआरपी ने इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल
Rampur, Rampur | Nov 29, 2024 रामपुर रेलवे जंक्शन के पास लखनऊ का एक युवक घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है। रामपुर जीआरपी ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है,जहां पर घायल युवक का उपचार हो रहा है। घायल युवक के बारे में पता चला है,कि युवक लखनऊ से दिल्ली जा रहा था अचानक किसी ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे की बताई जा रही है।