पनागर: खमरिया के लालपुल स्थित नदी से मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
खमरिया थानांतर्गत लालपुल स्थित नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव को पानी में तैरता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची खमरिया थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के