शाहबाद: जीएसएस ठेका कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एईएन को सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jun 30, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद उपखंड के विभिन्न जीएसएस पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर एईएन शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने वर्तमान में मिल रहे 5 हजार रुपये मासिक मानदेय को बढ़ाकर 12,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।