सिल्ली: लोवादाग के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक की मौत, एक घायल
Silli, Ranchi | Nov 10, 2024 सिल्ली टिकर पथ पर लोवादाग के समीप कार एवं मोटरसाइकिल में टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक की मौत घटनास्थल पर हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ईचागढ़थाना क्षेत्र के कुईडीह निवासी रामा उरांव के पुत्र राधा उरांव गांव के एक मित्र प्रवीण उरांव के साथ मोटर साइकिल से अपने और एक अन्य मित्र को मुरी रेलवे स्टेशन पर छोड़ वापस घर लौट रहे थे।