रामगढ़ पचवारा: हामावास में घर पर ही 12 वीं कक्षा के छात्र पर पागल कुत्ते ने किया हमला, शरीर पर कई जगहों पर काट कर किया घायल
हामावास में रविवार को पागल कुत्ते ने 12वीं कक्षा के छात्र सोमप्रकाश मीणा पुत्र रमेश मीणा को जांग,कुल्हे, मंगर,घुटने,पिंडी, छाती व गाल सहित शरीर के कई हिस्सों के आसपास बुरी तरह से काट कर घायल कर दिया। जिसके चलते जांग पर बहुत गहरा घांव हो गया। जिसे उपचार के लिए राहुवास के सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जिसे प्राथमिक के बाद हायर सेंटर दोसा रेफर कर दिया।