सिगरेट-कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर विवाद, बाइक सवार युवकों ने दुकानदार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के पास हाईवे पर गोवर्धन होटल के सामने बनी किराने की दुकान पर सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगना दुकानदार को भारी पड़ गया। पैसे मांगने को लेकर बाइक सवार युवकों ने दुकानदार से गाली-गलौज करते हुए विवाद किया और कथित तौर पर कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली दुकानदार के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को कुछ युवक बाइक से किराने की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने होटल पर खाना खाने के बाद पास में बनी दुकान से सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक ली। दुकानदार द्वारा सामान के पैसे मांगे जाने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दुकानदार ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और युवकों ने कथित तौर पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली दुकानदार के हाथ में जा लगी।
घायल की पहचान गीता राम गु�
Morena, Morena | Aug 23, 2026