मानिकपुर: चित्रकूट में पेंशनर्स संघ ने मनाया संकल्प दिवस, स्वर्गीय बीएन सिंह को दी श्रद्धांजलि
चित्रकूट के संघ भवन कर्वी में सोमवार दोपहर 12 बजे पेंशनर्स संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बीएन सिंह की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार द्विवेदी,जगबली सिंह , प्रताप नारायण श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे