अररिया: काकन टोल टैक्स के पास डीसीएम ट्रक से बरामद हुई शराब, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार
Araria, Araria | Sep 21, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट थाना पुलिस ने अररिया-बहादुरगंज मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने काकन टोल टैक्स के समीप गुप्त सूचना के आधार पर एक डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 2160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।