गांव चिश्तियां के पास ढाणी में गुरुवार को धारदार हथियारों से दंपती पर हमला कर दिया गया। इसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जंक्शन थाने में कई जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया।