अररिया: जीरोमाइल में एक टोटो चालक को यात्री से पैसा मांगना पड़ा महंगा, यात्री ने टोटो चालक की कर दी पिटाई
Araria, Araria | Mar 23, 2024 शहर के जीरोमाइल में एक टोटो चालक को यात्री से पैसा मांगना महंगा पड़ गया। यात्री ने पैसा मांगने पर टोटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। टोटो चालक को स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल टोटो चालक का इलाज किया जा रहा है।