अररिया: खरैया बस्ती के समीप एक अनियंत्रित टोटो पलटने से टोटो सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 23, 2024 शहर के खरैया बस्ती के समीप एक अनियंत्रित टोटो पलटने से टोटो सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला सदर प्रखंड क्षेत्र के कोशकापुर निवासी महजबी बताई जा रही है.