जींद: महिला कॉलेज में छात्राओं को मतदान के लिए किया गया जागरूक
Jind, Jind | Feb 19, 2024 नेहरू युवा केंद्र जींद के तत्वाधान में आज सोमवार को जींद के महिला महाविद्यालय में मतदान जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल हुए । इस दौरान प्रोफेसर पूनम चहल ने छात्राओं को मतदान पहचान पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया।