जींद: 27 फरवरी से शुरू होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाए -जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी
Jind, Jind | Feb 19, 2024 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं में 37500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा जिले में 91 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए दो आब्जर्वर निगरानी करेंगे। 10वीं कक्षा के 20800 तो 12वीं कक्षा के 16700 विद्यार्थियों परीक्षा देंगे।