जींद: किलाजफरगढ़ के पास अज्ञात वाहन और कैंटर की टक्कर होने कैंटर चालक की हुई मौत, नागरिक अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Jind, Jind | Feb 19, 2024 किलाजफरगढ़ के पास अज्ञात वाहन और मुर्गे से भरे कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छातर निवासी रामनिवास गाड़ी में मुर्गे भरकर जींद से दिल्ली की ओर जा रहा था।