महाराजगंज: बसकटा में अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, दीवार में नकब काटकर लगभग ₹5 लाख के जेवरात की चोरी की
17 मई रविवार सुबह 6 बजे घर के पीछे दीवाल मे सेंध काट कर अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बना डाला।जिसमें दोनों घरों से लगभग 5 लख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों मे दहशत व्याप्त हो गई।पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।दोनों घरो के परिजन गर्मी के कारण घर से बाहर सोए थे।पीछे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया ।