मोतीपुर थाना क्षेत्र के विचपरी पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक और युवती ने गिरजापुरी बैराज से निकली लिंक नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों की सतर्कता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन युवती का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और गोताखोरों की टीम युवती की तलाश में जुटी हुई है।