तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कड़ेसरा कला गांव के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और लोगों की मदद से कार में सवार 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया,जो कि सकुशल बताए गए हैं, और पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया सभी लोग सुरक्षित है, मामले में करवाई की जा रही है।