सहावर: मोहनपुर रोड पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 3 वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल
अमांपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 3 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय गुलशन और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित कोठी नगला के निवासी हैं।