बारुन: बारुण के दो पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
बारुण प्रखंड के धनगाई और पिपरा पंचायत में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन जमा किए।प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाना था।