बरेली: बरेली में मौलाना तौसीफ रजा मौत कांड का खुलासा, ट्रेन में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
बरेली जंक्शन जीआरपी पुलिस ने 43 दिन पहले हुए मौलाना तौसीफ रजा के चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी पंकज राजपूत को बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गिरफ्तार किया है। मामला 26 अप्रैल 2026 का है, जब योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में बिहार निवासी मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत